kundali milan
Fri, 27 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Rahul Akhilesh road show in Kanpur

असमंजस होगा दूर, हम साथ-साथ हैं!

Rahul Gandhi
कानपुर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते कानपुर नगर व देहात की 14 सीटों पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस एक साथ है यह बताने के लिए अब यहां राहुल व अखिलेश एक साथ दिखाई पड़ेंगे। 
 
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो राहुल व अखिलेश कानपुर में एक साथ जनसभा करते दिखाई पड़ेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। इसका सबसे बड़ा कारण कानपुर की सीट को लेकर प्रत्याशियों के अंदर चल रहे असमंजस का है।
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच फरवरी को एक साथ कानपुर में जनसभा करेंगे। 
 
यह फैसला दोनों पार्टियों की प्रांतीय इकाई से हुआ है। इसका संदेश भी जिला इकाइयों को भेज दिया गया है। कानपुर में आगमन से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एक साथ के बजाए अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं।
 
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस संबंध में तैयारी करने को कहा गया है। जिसको लेकर हम सभी लोग तैयारियां कर रहे हैं।
 
कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी के शहर आने की जानकारी आई है। दोनों नेताओं के एक साथ शहर आने से दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस भी दूर हो जाएगा। 
ये भी पढ़ें
परमाणु हमले पर अमेरिका की उत्तर कोरिया को धमकी