शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2022-23
  3. बजट न्यूज़ 2022
  4. Delhi Budget in 10 points
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:39 IST)

Delhi Budget : 5 साल में देंगे 20 लाख नौकरियां, केजरीवाल सरकार के बजट की 10 खास बातें...

Delhi Budget
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सिसोदिया ने अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कोविड-19 के प्रभाव से उबर रही है। 2022-23 के लिए बजट आवंटन 75,800 करोड़ रुपए हैं। बजट की 10 खास बातें...
 
-सिसोदिया ने कहा कि 2022-23 का बजट ‘रोजगार बजट’ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.7 प्रतिशत अधिक है।
-कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से दिल्ली में निजी क्षेत्र ने 10 लाख नौकरियां पैदा कीं।
-दिल्ली में पिछले 7 साल में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला, जिनमें से 51,307 लोगों को सरकारी नौकरियां मिलीं।
-दिल्ली की अर्थव्यवस्था कोविड-19 के मार से धीरे-धीरे उबर रही है। अगले 5 साल में 20 लाख नई नौकरियां पैदा की जाएंगी।
-डेढ़ लाख नौकरियां पैदा करने के लिए दिल्ली में 5 प्रसिद्ध बाजारों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।
-‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ में खुदरा बाजार को बढ़ावा देने, ‘दिल्ली होलसेल शॉपिंग फेस्टिवल’ से थोक बाजार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव
-आगामी 5 साल में दिल्ली में कामकाजी आबादी 33 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगी।
-दिल्ली में नया इलेक्ट्रॉनिक शहर स्थापित किया जाएगा।
-वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली के बजट में नगर निकायों को 6,154 करोड़ रुपए आवंटित।
-देश के जीडीपी में दिल्ली की भागीदारी 2011-12 में 3.94 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 4.21 प्रतिशत हो गई है।
ये भी पढ़ें
क्‍या है VPN जो पुतिन के लिए बना मुसीबत, प्रतिबंध के बावजूद रूसी कर रहे सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल, 4 लाख डाउनलोड रोज