'दस का दम सीज़न 3': जानें कैसा होगा सलमान खान का छोटे परदे पर दम
सुपरस्टार सलमान खान की जबर्दस्त एक्शन फिल्म 'रेस 3' तो जल्द ही बड़े परदे पर आने वाली है, इसके पहले सलमान खान अपने फैंस के लिए छोटे परदे पर भी नज़र आने वाले हैं। सलमान खान जल्द ही फेमस रियलिटी शो 'दस का दम सीज़न 3' में होस्ट के तौर पर नज़र आने वाले हैं।
सलमान खान का शो 'दस का दम' आज यानी कि 4 जून से शुरू होने वाला है और सलमान के फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। शो 'बिग बॉस सीज़न 11' के बाद से ही दर्शक सलमान का छोटे परदे पर इंतज़ार कर रहे थे। साथ ही इस शो में सलमान करीब नौ वर्षों बाद होस्ट के रुप में नज़र आएंगे। इसलिए भी 'दस का दम' का एक्साइटमेंट देखने लायक है।
शो 4 जून से सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न पर रात 8.30 बजे शुरू होगा। सोनी पर यह शो सप्ताह के पांच दिन यानी कि सोमवार से शुक्रवार तक टेलीकास्ट होगा। सलमान खान ने भी इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आ रहा हूं वापस 9 साल बाद सोनी टीवी पर दस क दम लेकर.. देखना ना भुलें दस का दम रात 8.30 बजे। साथ ही उन्होंने एक छोटी सी प्रोमो क्लिप भी पोस्ट की है।
Aa raha hu wapas 9 saal baad @SonyTV par Dus Ka Dum lekar. Don't forget to watch #DusKaDumTonight at 8:30 PM. pic.twitter.com/gDOpuftYPM
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 4, 2018
इसके पहले शो के प्रोड्युसर सिद्धार्थ बसु ने शो का प्रोमो सांग अपने अकाउंट पर ट्वीट किया था। इस प्रोमो सांग में सलमान खान का शानदार परफॉर्मेंस देखने मिल रहा है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस प्रोमो सांग को गाया है खुद सलमान खान ने।
Sung by the man himself, the pumped up theme song of the show, on your screens from the coming Monday, June 4, every Monday & Tuesday, at 8.30pm. @BeingSalmanKhan@SonyTV#DusKaDumhttps://t.co/QUgX3HSEJK
— Siddhartha Basu (@babubasu) May 29, 2018
खबर के मुताबिक इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स को दस हजार से लेकर दस करोड़ रुपए तक के ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही सलमान खान इसमें होस्ट करने के 80 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। शो में करीब 26 एपिसोड होंगे और इस बार इसकी थीम काफी अलग है। शो 'दस का दम सीज़न 3' बिग सिनर्जी प्रोड्युस कर रहे हैं। यह शो सोनी टीवी के लिए हमेशा ही अच्छा साबित हुआ है। नौ वर्षों बाद शो का वापस आना चैनल की टीआरपी में काफी मदद करेगा।

