1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh in Rakeysh Omprakash Mehra next movie

रणवीर सिंह को अब मिला राकेश ओमप्रकाश मेहरा का साथ, दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर हो रहा है काम

रणवीर सिंह
'पद्मावत' में लाजवाब एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वाले रणवीर सिंह लगातार एक से एक फिल्मों में लगे हुए हैं। 2018 और 2019 में उनकी कई फिल्में लाइन में लगी हैं। उन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म की है। साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में वे सारा अली खान के साथ नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा काफी समय पहले ही उनकी फिल्म '83' की भी घोषणा हो गई थी जो कपिल देव की बायोपिक होगी। 
 
इसके अलावा भी रणवीर की फिल्मों की लिस्ट खत्म नहीं हुई है। हाल ही में खबर आई है कि रणवीर को राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म के लिए तय किया गया है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन फिल्म की बातें ज़ोरो-शोरो से चल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक नहीं बल्कि दो फिल्मों की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक निर्देशक मेहरा दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक स्पोर्ट्स फिल्म होगी जो कि कबड्डी पर आधारित होगी। वही दूसरी फिल्म पिता-बेटे के रिलेशनशन को लेकर रहेगी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में से किसी एक फिल्म में रणवीर लीड में होंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कौनसी फिल्म में होंगे। रणवीर और राकेश ने हाल ही में मुलाकात की और साथ मिलकर काम करने चर्चा की। रणवीर को मेहरा ने फिल्मों के बारे में बताया है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। 
 
रणवीर वैसे भी हर फिल्ममेकर की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वे हर ज़ोनर की फिल्म कर रहे हैं और सभी के लिए फिट हैं। उनका यही टैलेंट फिल्ममेकर्स को उनके लिए अट्रैक्ट कर रहा है। फिलहाल रणवीर 'सिम्बा' के लिए तैयारी कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने की तैयारी है। 
अगला लेख
व्हाट्सअप पर डांसिंग अंकल को देख गोविंदा भी हुए फैन, पत्नी को दिखाया अंकल का डांस