Teachers Day Special: बिहार की खुशबू मैडम की टीचिंग स्टाइल ने मचाया भौकाल, खेल-खेल में पढ़ाया बच्चों को गुड टच बेड टच का पाठ
पेश की ऐसी मिसाल कि हर किसी की जुबान पर है, टीचर हो तो ऐसे
Teacher Khushboo Aanand
Teachers Day Special: एक कुम्हार कच्ची मिट्ठी को आकार देकर उसका घड़ा बनाता है वैसे ही शिक्षक भी अपने छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देता है। इसीलिए शिक्षक की भूमिका सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को जीवन का व्यावहारिक ज्ञान सिखाना भी है।
ऐसा ही एक उदाहरण हैं बिहार की शिक्षिका खुशबू आनंद प्रस्तुत कर रहीं हैं। खुशबू न सिर्फ अपने विद्यार्थियों को किताबों से जुड़ा ज्ञान दे रही हैं बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए भी तैयार कर रहीं हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है । ये वीडियो बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के कठौन मध्य विद्यालय का है। यहां एक महिला शिक्षक जिनका नाम खुशबू आनंद है पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही हैं। कक्षा में छात्र और छात्राएं मौजूद हैं और जिस विषय पर आज की क्लास खुशबू मैम ले रही हैं वो है Good Touch & Bad Touch।
बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। अमूमन इन घटनाओं को बच्चे का कोई नज़दीकी, परिचित या रिश्तेदार ही अंजाम देता है। कई बार बच्चे किसी अपरिचित के झांसे या बहकावे में आकर भी ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं इसलिए बच्चों को इस बात के लिए जागरूक करना बहुत ज़रूरी है ।
इसी सोच के साथ खुशबू मैम ने बच्चों की Good Touch & Bad Touch की क्लास लगाई ।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किया खुशबू मैम का विडियो शेअर किया और
आज उसे 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खुशबू का कुछ महीने पूर्व डांस करते हुए बच्चों को पढ़ाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। खुशबू की एक छोटी बेटी है और उनके पति भी पास के विद्यालय में शिक्षक हैं।
दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र पुंज ने भी खुशबू को पत्र भेजकर उनकी सराहना की है और उनसे अपेक्षा जताई है कि बिहार के अन्य विद्यालयों में वे बच्चों को विधिक ज्ञान उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएंगी।
उनके एक अन्य विडियो पर प्रसिद्द गीतकार गुलज़ार ने भी उनके पढ़ने के तरीके की तारीफ़ की है।

