Hanuman Chalisa
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Rice Laddu

छठ पर्व के पकवान : चावल के स्वादिष्‍ट लड्‍डू...

Rice Laddu
सामग्री : 
 

 
500 ग्राम चावल आटा, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम रवा, 400 ग्राम शकर, 50 ग्राम दूध, 50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, पाव चम्मच केवड़ा एसेंस। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें, फिर रवा भी इसी प्रकार सेंक लें। दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
 
अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर 2 तार की चाशनी तैयार करके तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण उसमें डालें। मिश्रण को एकसार करके हाथ में दूध लगाकर लड्‍डू बना लें। लीजिए इस त्योहार के मौसम पर तैयार है चावल के स्वादिष्‍ट लड्‍डू।
 
- राजश्री कासलीवाल