1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Republic Day Food

घर पर इस तरह बनाएं लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री और मनाए गणतंत्र दिवस

tirangi pestry
Republic Day Food
 

सामग्री : 
 
1 कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शकर, 1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए- काजू, किशमिश, बादाम। 
 
विधि :
 
तिरंगी पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शकर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शकर आम में मिलाकर उसे फेंटें।

अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें। उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश और बादाम चिपकाएं तथा इसे बीच से दो भागों में काट लें। बच्चों की पसंदीदा लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री पेश करें। 

अगला लेख
इस गणतंत्र दिवस पर बनाएं चटपटा तिरंगा सैंडविच, पढ़ें सरल तरीका