1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Modak naivedya

मेवे से भरे शाही मोदक बनाने की आसान वि‍धि

Modak
भरावन सामग्री :
मखाना, काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूज के बीज (सभी मेवे 1 कप कतरे हुए ), गुड़ 1 कप, 1/4 कप दूध, इलायची पावडर, किशमिश व चारौली।
 
कवर सामग्री :
मैदा 1/2 कप, चावल आटा 1 कप, 2 टी स्पून घी, चुटकी भर नमक।
 
विधि :
सबसे पहले एक कड़ाही में गुड़, दूध व मेवे (किशमिश को छोड़कर) डालें व सूखने तक पकाएं। अब इलायची पावडर व किशमिश मिलाएं व ठंडा करें। मोदक के कवर सामग्री को मिलाकर गूंथ लें। छोटी-छोटी पतली पूरियां बना कर भरावन सामग्री भरें व मोदक का आकार दें।
 
इसी प्रकार सारे मोदक बना लें। अब घी गर्म करके मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। मेवे से भरे शाही मोदक तैयार हैं।
अगला लेख
कैसे करें श्रवण/वामन द्वादशी व्रत, जानिए हिन्दू और जैन धर्म में क्या है इसका महत्व...