बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Gokul Pitha Recipe
Written By

श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग है गोकुल पीठा, पढ़ें आसान विधि

Gokul Pitha Recipe
Gokul Pitha Recipe
 
सामग्री : 
 
1 कप ताजा नारियल (कसा), 250 ग्राम मावा, 1/2 कप गुड़, 1/2 टी स्पून इलायची, 2 कप शक्कर, 1 कप मैदा, घी तलने के लिए, सिल्वर वर्क, बादाम कतरन। 
 
विधि : 
 
एक पैन में नारियल, मावा, गुड़ किसा हुआ व इलायची मिलाकर 5 मिनट भूनें। इसके छोटे गोले बनाकर अलग रखें। शक्कर की 1 तार की चाशनी बनाएं। मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब नारियल के गोलों को मैदे के घोल में डुबोकर गर्म घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें। 
 
फिर इन्हें कुछ देर चाशनी में डुबोकर रखें। रसभरे गोकुल पीठा तैयार हैं। इन्हें चांदी के वरक एवं बादाम की कतरन से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।