1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. ganesh Visarjan Bhog

अनंत चतुर्दशी विशेष श्री गणेश भोग : जानिए कैसे बनाएं मगज के मोदक

ganesh Visarjan Bhog
कवर सामग्री : 
1 कप चावल आटा, 1/2 कप मैदा,  2 चम्मच देशी घी, देशी घी, केसर, चुटकी भर नमक।
 
सामग्री (भरावन) : 
1/4 कप रवा, 1/2 कप बेसन, 3/4 कप पिसी शकर, किशमिश-काजू, पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि : 
अनंत चतुर्दशी पर मगज के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में 1 बड़ा चम्मच घी और रवा मिला कर भूरा होने तक सेंकें। अब ठंडा करें व भरावन की सभी सामग्री मिला लें। चावल आटा, मैदा, घी, केसर, नमक डाल कर एक साथ गूंथ लें।
 
छोटी-छोटी पतली पूरियां बेलें व मगज के मिश्रण का भरकर सभी मोदक तैयार करें। फिर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। तैयार मगज के लाजबाव मोदक से श्री गणेश को भोग लगाकर प्रसन्न करें। 

 
अगला लेख
त्वचा के लिए नुकसानदायक है ये 5 चीजें, इन्हें खाने से बचें