• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market, Sensex, Nifty
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (12:51 IST)

शुरुआती कारोबार में शेयरों में रही तेजी

शुरुआती कारोबार में शेयरों में रही तेजी - Stock market, Sensex, Nifty
मुंबई। रुपए में सुधार और कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला।


आरंभिक कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधरकर 38,182.77 पर खुला था, लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधरकर 48.46 अंक यानी 0.13 तक सिमट गया था और सेंसेक्स 38,066.87 पर चल रहा था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.20 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 11,482.15 पर था। रुपया सुबह डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी में था। पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में कुल मिलाकर 878.32 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। (भाषा)