सम्बंधित जानकारी
- घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में जारी रही तेजी, Sensex 139 और Nifty 61 अंक चढ़ा
- Share Market : सेंसेक्स 112 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में
- Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में रही गिरावट, Sensex 462 और Nifty 125 अंक फिसला
- Share bazaar में लौटी तेजी, Sensex शुरुआती कारोबार में 203 और Nifty 83 अंक चढ़ा
- Share bazaar: Sensex ने लगाया 1062 अंक का गोता, Nifty 22000 अंक से नीचे फिसला
Share Market : Sensex 676 अंक उछला, Nifty भी 22400 के पार
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 676 अंक से अधिक के लाभ में रहा। एनएसई निफ्टी 22400 अंक के पार निकल गया। एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस जैसे शेयरों में लिवाली तथा अमेरिका तथा एशिया के अन्य बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 676.69 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,663.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 73,749.47 अंक तक गया और नीचे में 72,529.97 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 203.30 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,403.85 अंक पर बंद हुआ।
मजबूत रुख के बीच घरेलू बाजार में तेजी : जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच घरेलू बाजार में तेजी आई। मजबूत वैश्विक रुख यह संकेत देता है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति अनुमान से कम रह सकती है। इससे इस साल वहां नीतिगत दर में कम से कम दो बार कटौती की उम्मीद जान पड़ती है।
ये शेयर रहे नुकसान में : सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त में रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत घटकर 82.45 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,832.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 117.58 अंक नुकसान में रहा था, जबकि निफ्टी में 17.30 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
