1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. nse-ipo-size-reduced-updated-drhp-filed-sebi

NSE के IPO का साइज हुआ कम, अब इतने करोड़ रुपये का होगा इश्यू

NSE IPO size cut
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एनएसई ने बाजार नियामक सेबी के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है, जिसके तहत इस आईपीओ के साइज में भारी कटौती की गई है। अब यह इश्यू लगभग 25,000 करोड़ रुपये का होने की संभावना है, जो कि जून में फाइल किए गए ओरिजिनल DRHP के समय करीब 30,000 करोड़ रुपये का था। ALSO READ: बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी
 

पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS)

यह आईपीओ पूरी तरह से 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) पर आधारित है। इसका मतलब है कि इसमें केवल मौजूदा शेयरधारक ही अपने शेयर बेचेंगे और इस शेयर बिक्री से मिलने वाली पूरी रकम उन निवेशकों के पास जाएगी, न कि सीधे एनएसई के पास। शुरुआती ड्राफ्ट में लगभग 14.89 करोड़ शेयर (कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 6 प्रतिशत) बेचने का प्रस्ताव रखा गया था।
 

इन कंपनियों ने घटाई हिस्सेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीओ में हिस्सा ले रही सार्वजनिक क्षेत्र की (PSU) बीमा कंपनियों जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने मिलकर पहले लगभग 3.37 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब घटा दिया गया है।  इसी तरह शुरुआती DRHP में MS स्ट्रैटेजिक (मॉरिशस) लिमिटेड के लिए 1.60 करोड़ शेयर बेचने की योजना थी, जिसे अब कम कर दिया गया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes
 

निवेशकों में जबरदस्त उत्साह के बावजूद कटौती

दिलचस्प बात यह है कि एनएसई के इस आईपीओ को लेकर संस्थागत निवेशकों के बीच भारी क्रेज देखा गया है। इंस्टीट्यूशनल बुक में लगभग 85,000 करोड़ रुपये तक की दिलचस्पी दर्ज की गई है, जो बाजार में इस स्टॉक को लेकर मजबूत मांग को दशार्ती है। इसके बावजूद शेयरधारकों द्वारा OFS में शेयरों की संख्या घटाए जाने से कुल इश्यू साइज कम हो गया है।

NSE का IPO क्यों है खास? 

मजबूत ब्रांड: NSE भारत का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद स्टॉक एक्सचेंज है। इसका ब्रांड वैल्यू बहुत मजबूत है।
बढ़ता बाजार: भारतीय शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और NSE इस वृद्धि का प्रमुख लाभार्थी है। NSE लगातार नए उत्पाद और सेवाएं लॉन्च कर रहा है, जिससे इसकी वृद्धि की संभावनाएं बढ़ रही हैं। 
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
अगला लेख
बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी