1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share-market-weekly-review-september-first-week-decline

सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

market ki baat
Share Market Weekly Review : भारतीय शेयर बाजार के लिए सितंबर का पहला हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। सेंसेक्स में 748 अंकों की गिरावट दर्ज की गई तो निफ्टी भी 278 अंकों की गिरा। 4 दिन बाजार लाल निशान में तो 1 दिन हरे निशान में रहा। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का पहला सप्ताह। ALSO READ: 7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?
 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स सेंसेक्स 307 अंकों की गिरावट के साथ 76957 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक गिरकर 24080 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 76944 पर बंद हुआ तो निफ्टी 25 अंक गिरकर 24056 पर जा पहुंचा।
 
बुधवार को सेंसेक्स 374 अंकों की गिरावट के साथ 76570 पर और निफ्टी 141 अंक गिरकर 23914 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76153 पर बंद हुआ। निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 23873 पर जा पहुंचा। सेंसेक्स 363 अंकों की तेजी के साथ 76515 पर बंद हुआ। निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ 23898 पर पहुंच गया। ALSO READ: मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग
 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

क्रूड की कीमतों में तेजी, रुपए की चाल, अमेरिकी फेड के ब्याज दर संकेत, ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट और IT तथा बैंकिंग सेक्टरों के शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की चाल तय की। FII की गतिविधियां बाजार के लिए दबाव का कारण बनी रहीं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने मजबूत लिवाली करके बाजार को जरूरी सपोर्ट प्रदान किया और निचले स्तरों पर बड़ी गिरावट को रोका। बाजार में किसी बड़े ट्रिगर के अभाव में निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में ही ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

बहरहाल सितंबर का दूसरा हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा और सीमित दायरे में कारोबार वाला हो सकता है। किसी भी बड़े ट्रेड से पहले निवेशकों को तकनीकी स्तरों और ग्लोबल संकेतों पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
 
बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि पिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजारों के लिए नकारात्मक रहा। अमेरिका और ईरान में युद्ध तेज होने की वजह से क्रूड के दाम बढ़े और इस वजह से दुनिया भर के बाजारों में गिरावट हुई। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। बाजार फिलहाल पॉजिटिव खबर का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी में 23800 का स्तर महत्वपूर्ण है। अगर बाजार इससे नीचे बंद होता है तो आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट आ सकती है। 24,100 से 24,200 का स्तर पार करने पर बाजार में तेजी लौटने की संभावना है। हालांकि निवेशकों को उम्मीद है कि बाजार रेंज बाउंड ही रहेगा।  
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
अगला लेख
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं