सम्बंधित जानकारी
- Hariyali amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर 6 चीजों का दान करने से मिलेगी सभी पापों से मुक्ति
- Sindhara dooj 2024 : सिंधारा दूज क्या और कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय
- Hariyali teej 2024: हरियाली तीज के दिन यदि ये 7 काम कर लिए तो नहीं रहेगी धन की कमी
- Sawan somwar 2024: सावन माह के पहले प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय
- Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर बन रहा है बेहद दुर्लभ योग, पूजा का मिलेगा तुरंत फल
Sawan somwar amavasya: सावन मास की अमावस्या पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति
पितृदोष से मुक्ति के लिए श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर करें ये 3 अचूक उपाय
Sawan Amavasya 2024: सावन माह की हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व मनाया गया है। इस दिन पेड़े पौधे लगाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। पितृदोष से मुक्ति के लिए भी इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन दान पुण्य करने का भी खासा महत्व है।ALSO READ: Hariyali amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर 6 चीजों का दान करने से मिलेगी सभी पापों से मुक्ति
1. दीपदान : इस दिन दान के साथ ही दीपदान भी करना चाहिए। इस दिन आटे के दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करने से पितृदेव और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन शनिदेवजी के मंदिर में विधि अनुसार दीपक लगाने से वे प्रसन्न होते हैं।
2. तर्पण और पिंडदान : पितृदोष की शांति के लिए इस दिन पिंडदान और तर्पण करके 11 ब्राह्मणों को भोज कराया जाना चाहिए।
3. स्नान दान : इस दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद यथाशक्ति गरीबों को और ब्राह्मणों को दान देना चाहिए। दान में अन्न, वस्त्र, चप्पल, छाता, पलंग, बिस्तर और मिठाई का दान करें।ALSO READ: Halharini amavasya: हलहारिणी अमावस्या के 7 अचूक उपाय से होगा कालसर्प दोष दूर
4. मछलियों को दाना डालें : अमावस्या पर सुबह दैनिक कार्यों तथा स्नानादि से निवृत्त होने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। यह गोलियां बनाते समय ईश्वर का नाम लेते रहें। इसके बाद किसी तालाब या नदी तट पर जाकर आटे की यह गोलियां मछलियों को खिलाएं, इस उपाय से आपके जीवन की समस्त परेशानियों का अंत होकर भाग्योदय और उन्नति होती हैं। यदि संभव हो तो इसे अपनी दिनचर्या में अपनाएं। यह संभव न हो तो चौदस, अमावस्या तथा पूर्णिमा को यह उपाय अवश्य करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: आषाढ़ अमावस्या कब रहेगी, जानें 5 खास अचूक उपाय जो संकट मिटाए
