Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर बन रहा है बेहद दुर्लभ योग, पूजा का मिलेगा तुरंत फल
Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर भद्रावास और सर्वार्थ सिद्धि का योग संयोग
Sawan Shivratri puja
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 02 अगस्त 2024 को दोपहर 03:26 बजे से प्रारंभ।
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03:50 बजे बजे समाप्त।
चूंकि शिवरात्रि की पूजा का महत्व रात में और खासकर निशिथ काल में रहता है इसलिए यह 2 अगस्त 2024 शुक्रावार को रहेगी।
निशिथ काल पूजा समय:-
02 अगस्त की रात को 12:06 से 12:49 तक (अंग्रेजी टाइम के अनुसार 3 अगस्त रहेगी).
03 अगस्त 2024 को, शिवरात्रि पारण समय- प्रात: 05:44 AM से 03:49 PM.
दुर्लभ योग:-
1. भद्रावास योग: इस समय भद्रा स्वर्ग में ही वास करेंगी। यह भद्रावास योग 2 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू हो रहा है और इस योग का समापन 3 अगस्त की देररात 3 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगा। भद्रा के स्वर्ग और पाताल में रहने पर पृथ्वी पर रहने वाले समस्त जीवों का कल्याण होता है।
2. सर्वार्थ सिद्धि योग: 2 अगस्त सुबह 10:59 से 3 अगस्त प्रात: 05:44 तक रहेगा।
2 अगस्त 2024 शिवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:19 से 05:01 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:40 से 05:43 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:54 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:42 से 03:36 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:11 से 07:32 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:11 से 08:14 तक।
शिवरात्रि पूजा विधि:-
- शिवरात्रि के एक दिन पहले यानी त्रयोदशी तिथि के दिन केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
- शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद पुरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
- इसके बाद प्रात:काल में, अभिजीत मुहूर्त में, प्रदोष काल में और निशिथ काल में पूजा करना चाहिए।
- पूजा के लिए पहले पूजा सामग्री एकत्रित कर लें। जैसे चंदन, भस्म, नैवेद्य, बेलपत्र, दूध, जल, तांबा का लोटा, पंचामृत, हार, फूल आदि।
- अब एक स्वच्छ पाट पर एक तांबे तरभाणे में शिवलिंग को स्थापित करें।
- शिवलिंग का पहले मंत्रों के साथ जलाभिषेक करें, फिर दुग्धाभिषेक या पंचामृत अभिषेक करें। इसके बाद पुन: जलाभिषेक करें।
- जलाभिषेक के बाद शिवजी को चंदन लगाएं। फिर बेलपत्र और फूल आदि पूजा सामग्री अर्पित करें।
- इसके बाद नैवेद्य अर्पित करें और अंत में आरती करें।
- आरती के बाद सभी को प्रसाद का वितरण करें।
- अगले दिन स्नानादि के पश्चात् अपना व्रत तोड़ना चाहिए या चतुर्दशी तिथि अस्त होने के पहले व्रत खोल लेना चाहिए।
