सम्बंधित जानकारी
- बम बम भोले और हर हर महादेव सहित शिव के 10 जयकारे
- महाशिवरात्रि पूजा : 4 प्रहर की 4 प्रकार की पूजा विधि और 4 मंत्र याद कर लीजिए
- महाकाल की नगरी उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सायरन बजते ही जलेंगे 21 लाख दीपक
- महाशिवरात्रि पर बन रहा है पंचग्रही योग, जानिए इस संयोग में पूजा का क्या मिलेगा फल
- महाशिवरात्रि : बिल्वपत्र की जड़ में होता है मां लक्ष्मी का साक्षात वास, ये 6 लाभ नहीं जानते होंगे आप
महाशिवरात्रि : 10 शुभ शिव मंत्र जाप से भोलेनाथ को प्रसन्न करें
महाशिवरात्रि (Mahashivratri Mantra) शिव को प्रसन्न करने का दिन है। इस दिन चारों ओर धर्म का पवित्र वातावरण बन जाता है। अत: इस दिन का लाभ हम सभी को उठाना चाहिए। इस दिन जपे गए मंत्र असरकारी होते है, जो शिव जी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद दिलाते हैं।
इन मंत्रों के जाप से जहां सर्वव्याधियों का नाश होता है,वहीं शिवभक्त को बुद्धि, ज्ञान, ऐश्वर्य, सुख-सौभाग्य आदि समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। अत: महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक और पूजन करते हुए निम्न मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए यहां जानते हैं 10 खास शुभ शिव मंत्र- (Lord Shiv Mantra)
शिवरात्रि विशेष-10 शिव मंत्र :Lord Shiva Mantra
1. ॐ नमः शिवाय
2. ॐ हौं जूं स:।
3. चंद्र बीज मंत्र- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:', चंद्र मूल मंत्र 'ॐ चं चंद्रमसे नम:'।
4. 'ॐ ऐं नम: शिवाय।
5. 'ॐ ह्रीं नम: शिवाय।'
6. 'ऐं ह्रीं श्रीं 'ॐ नम: शिवाय' : श्रीं ह्रीं ऐं
7. ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं।
8. शिव गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।
9. ॐ जूं स:।
10. ॐ त्र्यंम्बकम् यजामहे, सुगन्धिपुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।'
Lord Shiva
