1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Stock markets fall in early trade

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सेंसेक्स में रही गिरावट, निफ्टी भी फिसला

mumbai stock market
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई और सेंसेक्स 420 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 420.95 अंक गिरकर 60,485.14 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 123.65 अंक गिरकर 17,959.20 अंक पर था। निफ्टी भी 23.40 अंक की गिरावट के साथ 18,059.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
बाद में दोनों सूचकांक कुछ हद तक नुकसान से उबर गए और फिर सेंसेक्स 81 अंक की गिरावट के साथ 60,825.09 अंक पर और निफ्टी 23.40 अंक की गिरावट के साथ 18,059.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, इंफोसिस, नेस्ले और पॉवर ग्रिड गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन, ऐक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और मारुति में मजबूती थी। अन्य एशियाई बाजारो में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
 
बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 215.26 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 60,906.09 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.55 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18,082.85 पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 95.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,436.30 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गांधीनगर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक, 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा (Live Updates)