1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. RBI गवर्नर के भाषण से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 14,550 के पार

Bombay Stock Exchange | RBI गवर्नर के भाषण से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 14,550 के पार

BombayStockExchange
मुंबई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के भाषण से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 266.09 अंक या 0.55 प्रतिशत उछलकर 48,519.60 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार व्यापक एनएसई निफ्टी 81.45 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 14,577.95 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, ऐक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया और एचयूएल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 465.01 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,253.51 पर और निफ्टी 137.65 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,496.50 पर बंद हुआ था। (भाषा)
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया मराठा आरक्षण, बताया समानता के अधिकार का उल्लंघन