1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,600 के करीब पहुंचा

BSE | सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,600 के करीब पहुंचा

Bombay Stock Exchange
मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों को हुए नुकसान की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया।

 
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.74 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,165.86 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 135.05 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,613.55 पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज ऑटो, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व का स्थान रहा। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।
अगला लेख
Firecrackers Ban: दिल्ली में अगले साल 1 जनवरी तक पटाखे फोड़ने व बेचने पर प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा आदेश