1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. BSE Sensex jumps 547 points

RBI की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स में आया 547 अंक का उछाल, निफ्टी में भी रही बढ़त

mumbai stock market
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछाल आया और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 547 अंक चढ़ गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है। निफ्टी में भी बढ़त रही।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 547.46 अंक की बढ़त के साथ 56,957.42 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 151.85 अंक की बढ़त के साथ 16,969.95 अंक पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक मई से रेपो दर में कुल मिलाकर 1.90 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है।
 
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि उम्मीद के अनुरूप है।Edited by: Ravindra Gupta (भाषा)
अगला लेख
खड़गे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, बताया क्यों पीछे लिए कदम?