1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. शनि जयंती
  4. shani dev kee puja kyon

शनि जयंती : श्री शनिदेव की पूजा क्यों और कब करें? 12 काम की बातें

शनि
भगवान शनिदेव की आज जयंती है,जानिए उनकी पूजा के खास नियम....
 
1. शुद्ध स्नान करके पुरुष पूजा कर सकते हैं। 
 
2. महिला शनि मंदिर के चबूतरे पर नहीं जाएं। 
 
3. अगर आपकी राशि में शनि आ रहा है तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
4. अगर आप साढ़ेसाती से ग्रस्त हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
5. यदि आपकी राशि का अढैया चल रहा हो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
6. यदि आप शनि दृष्टि से त्रस्त एवं पीड़ित हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
7. यदि आप कारखाना, लोहे से संबद्ध उद्योग, ट्रेवल, ट्रक, ट्रांसपोर्ट, तेल, पे‍ट्रोलियम, मेडिकल, प्रेस, कोर्ट-कचहरी से संबंधित हो  शनि पूजा कर सकते हैं।
 
8. यदि आप कोई भी अच्‍छा कार्य करते हो तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
9. यदि आपका पेशा वाणिज्य, कारोबार में क्षति, घाटा, परेशानियां आ रही हों तो शनि पूजा कर सकते हैं।
 
10. अगर आप असाध्य रोग कैंसर, एड्स, कुष्ठरोग, किडनी, लकवा, साइटिका, हृदयरोग, मधुमेह, खाज-खुजली जैसे त्वचा रोग से त्रस्त तथा पीड़ित हो तो आप श्री शनिदेव का पूजन-अभिषेक अवश्य कीजिए। 
 
11. सिर से टोपी आदि निकालकर ही दर्शन करें।
 
12. जिस भक्त के घर में प्रसूति सूतक या रजोदर्शन हो, वह दर्शन नहीं करता। 
अगला लेख
श्रीमद्भागवत गीता और मैनेजमेंट के सिद्धांत