1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. शनि जयंती
  4. Shani jayanti 2020

आज शनि जयंती : 10 अच्छी बातें जो करेंगी श्री शनिदेव को प्रसन्न

शनि
हम सभी चाहते हैं कि शनिदेव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। 
 
आज शनि जयंती पर पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव रहें प्रसन्न...। पढ़ें 10 खास काम की बातें। 
 
1. आज शनि जयंती पर तेल मालिश कर नहाना चाहिए।
 
2. शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए शनि जयंती पर दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं। 
 
3. असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। 
 
4. शनि मंदिर में बैठकर 'ॐ शं शनिश्चराय नम:' का जाप करना चाहिए। 
 
5. शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है।
 
6. लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके। 
 
7. शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें। 
 
8. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। आज शनि जयंती पर शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 
9. आज शनि जयंती पर शनि संबंधी कथा पढ़ें।  
 
10. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: आज शनि जयंती पर लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए। 
अगला लेख
Shri Krishna 21 May Episode 19 : जब लल्ला ने खाई मिट्टी और खुद को बांध लिया ओखल से