सम्बंधित जानकारी
- Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार किसी श्राप से कम नहीं है मात्र ये एक आदत
- Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद
- Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा
- Chanakya Niti : कभी किसी को नहीं बताना चाहिए ये 6 बातें, वर्ना पछताओगे
- Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
Chanakya niti : ऐसा दान बना देता है व्यक्ति को गरीब, संकट हो जाता है प्रारंभ
chanakya niti : दान देना एक अच्छी बात है और दान देना भी चाहिए। दान देते वक्त यह भी सोचना चाहिए कि हमें दान कहां पर देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार दान आपको कंगाल भी बना सकता है और इससे कई तरह के संकट प्रारंभ हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि दान कब करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए। हालांकि यहां जानिए कि किस तरह दान आपको कंगाल बना सकता है।
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार दान देना उत्तम कार्य है और दान देने वाला धनवान बनता है लेकिन कई लोगों को दान देने की ऐसी आदत रहती है कि वह अपने बजट का भी ध्यान नहीं रखते हैं। जेब खाली कर देते हैं। ऐसे लोग हमेशा आर्थिक तौर पर हमेशा परेशान रहते हैं। ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार ये 10 तरह के लोग पिशाच के समान होते हैं, दूर रहें इनसे
2. चाणक्य के अनुसार इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जो ज्यादा दान देने के कारण राजा से रंक बन गए हैं। ऐसे लोगों पर जब घोर संकट आता है कि शायद ही कोई उनकी सहायता कर पाता है।
3. आचार्य चाणक्य के अनुसार लोगों को अपना हिसाब किताब देखकर ही दान करना चाहिए। मूर्खता में किया गया अधिक दान संकट को जन्म देता है।
4. जो लोग दिखावे के लिए दान करते हैं उन्हें जहां दान का पुण्य नहीं लगाता है वहीं उन्हें दरिद्रता का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे लोग कई बार दिखावे के लिए इतना पैसा खर्च कर देते हैं कि उनके लिए ही कम पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें संकट का सामना करना पड़ता है। ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा
5. जो इंसान पैसों की कदर नहीं करता है और उसे वह पानी की तरह बहा देता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्द ही कंगाल होकर संकटों से घिर जाता है।
