1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक

कार से आता है भिखारी

राजस्थान भिखारी कार
राजस्थान में पाली जिले के सोजत सिटी का निवासी रफीक अपने परिवार के साथ भीख माँगने के लिए यहाँ आया हुआ है।

पैरों से विकलांग रफीक भीख माँगने के लिए रोजाना अपने घर से मोबाइलधारी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ कार से निकलता है।

कार एक तरफ कर भीख माँगने में जुट जाता है। वह पहले बैसाखी के सहारे भीख माँगता था फिर स्कूटर के बाद अब मारुति में निकलता है।

करीब छह माह पहले रफीक ने एक कबाड़ी से 20 हजार रुपए में मारुति वैन खरीदी और 15 हजार रुपए में उसकी मरम्मत करवाई। वैन में गैस किट लगी हुई है और वह कृत्रिम पैरों की मदद से कार चलाता है।
लेखक के बारे में
राजेश पांडेय