Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा के नेतृत्व वाला समूह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से मिला

Yashwant Sinha
श्रीनगर। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में नागरिक समाज समूह ने अशांत घाटी की समस्याओं का समाधान तलाशने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने सुशोभा बरवे, एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) कपिल काक और वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण के साथ यहां राजभवन में वोहरा से मुलाकात की।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा और उनकी टीम जम्मू-कश्मीर में सामना किए जा रहे मुद्दे को लेकर विभिन्न दलों और समूहों के नेताओं के साथ चर्चा के लिए घाटी का दौरा कर रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हैदराबाद के गेस्ट हाउस में दिल्ली की पर्यटक से बलात्कार, 4 गिरफ्तार