शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ओडिशा में जन्मीं अनोखी जुड़वां बच्चियां, 2 सिर, 3 हाथ लेकिन शरीर एक
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (08:25 IST)

ओडिशा में जन्मीं अनोखी जुड़वां बच्चियां, 2 सिर, 3 हाथ लेकिन शरीर एक

Twins | ओडिशा में जन्मीं अनोखी जुड़वां बच्चियां, 2 सिर, 3 हाथ लेकिन शरीर एक
केंद्रपाड़ा। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक निजी अस्पताल में एक महिला ने ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है जिनके 2 सिर और 3 हाथ हैं लेकिन शरीर एक है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।  यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है।


इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं। 
बच्चियों के सिर पूरी तरह से विकसित हैं। केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि नवजात दोनों मुंह से आहार सेवन कर रहे हैं और उनकी 2 नाक हैं। जुड़वा बहनें एक-दूसरे से जुड़ी हैं और उनका शरीर एक है। उनके 3 हाथ हैं और 2 पैर हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona: अगर आप होम क्वारंटाइन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर