1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Twitter handle of YSR Congress hacked

वाईएसआर कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, पोस्ट कीं बीएवाईसी की तस्वीरें

Twitter handle
अमरावती। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार को हैक कर लिया गया। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर 'बोरेड एप यॉट क्लब' (बीएवाईसी) की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'नॉन फंजिबल टोकन' (एनएफटी) हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को तेलुगुदेशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।
 
वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि करते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्य डिजिटल निदेशक देवेन्द्र रेड्डी गुररामपति ने कहा कि वे ट्विटर अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को हल कर रहे हैं और हमने ट्विटर को शिकायत की है और वे इस पर काम कर रहे हैं। इसके जल्द ही हल होने की उम्मीद है। इससे पहले 1 अक्टूबर को तेलुगुदेशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
चक्रवात की वजह से भारी बारिश, कई पेड़ उखड़े, बिजली गुल (live updates)