सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में पैदा हुआ नया आतंकी संगठन, लोगों को डराने की साजिश
- कश्मीर में स्नाइपर हमलों का खतरा बढ़ा, सेना अलर्ट
- भारत के लिए अच्छी खबर, चीन और पाकिस्तान को लेकर नहीं बदलेगा अमेरिका का रुख
- उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक घायल
- सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादी गिरफ्तार
Border Security Force | राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने राजौरी जिला के बुद्दल इलाके में शनिवार को आतंकियों के छिपने के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए वहां से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एक गुप्त सूचना के आधर पर सेना की राष्ट्रीय राइफल और एसओजी के साथ बुद्दल के मंडी इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस स्टेशन मंडी के अंतर्गत आने वाले हडीगुडा गांव के दोबा मोहल्ला से आतंकियों की पनाहगाह का भंड़ाफोड़ किया। आतंकियों की पनाहगाह से 1 एके 47 राइफल, 3 एके मैगजीन, 83 एके के राउंड, 3 चीन निर्मित पिस्तौल, 5 पिस्तौल के मैगजीन, पिस्तौल के 33 राउंड, 4 हथगोले, 1 यूबीजीएल ग्रेनेड, केनवुड का सेट और अन्य सामान बरामद किया गया।
