1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने ओडिशा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने ओडिशा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

Shramik Special Train
भुवनेश्वर। ओडिशा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार 23 वर्षीय महिला को बोलानगीर जिले के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन आने से ठीक पहले प्रसव पीड़ा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तिरुपति-नवापड़ा रोड श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार महिला की मदद के लिए चिकित्साकर्मी तुरंत पहुंचे और उसे तितलागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि तितलागढ़ पुलिस थाने के घंटबहाली गांव की रहने वाली पिंकी छातर ने शुक्रवार को अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 158 नए मामले