सम्बंधित जानकारी
- वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के लिए जैविक सुरक्षित तैयारियां बदतर हालात झेलने में सक्षम : ECB
- टी20 विश्व कप के लिए उचित समय का इंतजार करे आईसीसी : अकरम
- Corona काल में मंदिर में सेनिटाइजर का विरोध
- कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई भोपाल की बेटी,AIIMS के डॉक्टरों को भेजे PPE किट
- क्या COVID-19 वायरस नहीं Bacteria है, जिसका इलाज Aspirin से संभव है, जानिए पूरा सच...
श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
भुवनेश्वर। तेलंगाना से विशेष श्रमिक ट्रेन से ओडिशा लौट रही 19 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लगाए गए बंद की वजह से वह तेलंगाना में फंस गई थी।
पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि महिला की पहचान बोलांगीर की थोडीबहल की रहने वाली मीना कुम्भार के रूप में हुई है। वह तेलंगाना के लिंगमपल्ली से बोलांगीर जाने वाली विशेष ट्रेन में सवार थी। महिला ने सुबह में दर्द की शिकायत की।
अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के तीतलागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने महिला और बच्चे की जांच की और दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद बोलांगीर जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की सलाह पर दोनों को तीतलागढ़ के अस्पताल में भेजा गया।
ओडिशा में श्रमिक ट्रेन में तीन बच्चों का अब तक जन्म हुआ है। वहीं इस ट्रेन की सेवा शुरू होने के बाद से देश भर में अब तक इन ट्रेनों में 37 बच्चों का जन्म हो चुका है। (भाषा)
