सम्बंधित जानकारी
- weather update : 14 से 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अनुमान, शीत लहर से कांपेगा उत्तर भारत, IMD की बड़ी चेतावनी
- Weather Alert: अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी बर्फबारी की चेतावनी
- Weather update : घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से बेहाल दिल्ली समेत उत्तर भारत, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
- खुला कड़ाके की ठंड में राहुल के टीशर्ट पहनने का राज, क्या है मध्यप्रदेश की 3 लड़कियों से कनेक्शन?
- शिमला से ठंडी दिल्ली, डॉक्टरों ने किया आगाह, 'संभालकर रखें दिल'
राजस्थान में मकर संक्रांति पर पड़ी कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा
जयपुर। मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने शीतलहर की चेतावनी दी है।
इस दौरान फतेहपुर, सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह संगरिया में 2.5 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.9 डिग्री एवं गंगानगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शनिवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी व शीतलहर का दौर शुरू होगा। रविवार से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर इलाकों में कहीं शीतलहर तो कहीं तीव्र शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
