सम्बंधित जानकारी
- Weather update : घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से बेहाल दिल्ली समेत उत्तर भारत, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
- Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई राज्यों में बने बारिश के आसार, बिहार में जारी रहेगा शीतलहर का सितम
- Weather Update : पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, मौसम विभाग ने कई राज्यों को जारी किया अलर्ट, यूपी में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत
- weather update : भीषण शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूल बंद
- weather update: हिमाचल, उत्तराखंड के इलाकों से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट
Weather Alert: अभी जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी बर्फबारी की चेतावनी
नई दिल्ली। यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और शीतलहर का प्रकोप भी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से लेकर राजस्थान समेत उत्तर भारत को अभी कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है और पारा बेहद नीचे जा सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिख रहा है और तेज हवा चलने लगी है जिसकी वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है और पारा बेहद नीचे जा सकता है।
उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। इतना ही नहीं, घना कोहरा भी लोगों को खूब परेशान कर रहा है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सुबह और रात में कोहरे की मोटी चादर देखी जा रही है।
राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य इलाके वाले राज्यों में शीतलहर जारी है और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी मध्य और पूर्वी
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है, क्योंकि कई जिलों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। लाहौल स्पीति, कुल्लू से लेकर चंबा और हिमाचल के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
पिछला पश्चिमी विक्षोभ पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में चला गया है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।
उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जिससे शीतलहर की स्थिति में कमी आई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।
Uttar Pradesh | Dense fog engulfs parts of Moradabad lowering visibility in many areas.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2023
As per IMD, Moradabad to experience 'Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later' today with the minimum temperature being 10 degrees Celsius. pic.twitter.com/TtAqVDQlwP
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचलप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ एक दो स्थानों पर भारी हिमपात संभव है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत का न्यूनतम और अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो सकती है। पंजाब और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
Edited by: Ravindra Gupta
