सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान ने पुंछ जिले में एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, मोर्टार दागे
- पाकिस्तान ने उड़ी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
- पाकिस्तान ने सीमा पर फिर किया संघर्षविराम, मोर्टार से दागे गोले
- पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
- बेशर्म पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया करारा जवाब
Rajouri। पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब 9 बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था। (भाषा)
