सम्बंधित जानकारी
- CAB पर इमरान खान की प्रतिक्रिया से भारत नाराज, दिया करारा जवाब
- असम में CAB पर बवाल, सेना ने भीड़ से रेल यात्रियों को बचाया
- कानून बना नागरिकता संशोधन बिल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
- CAB : असम में हजारों लोगों ने किया कर्फ्यू का उल्लंघन, सेना ने किया फ्लैग मार्च
- केरल में लागू नहीं होगा citizen amendment bill
पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले गोवावासियों पर नहीं पड़ेगा CAB का असर
पणजी। गोवा के एनआरआई आयोग ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि संशोधित नागरिकता कानून से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले गोवावासियों के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह स्पष्टीकरण तब आया है, जब विपक्षी कांग्रेस ने पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले गोवावासियों के भविष्य के बारे में पूछा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को इस विधेयक को मंजूरी दे दी जिसके साथ ही यह कानून बन गया है।
राज्य कांग्रेस प्रवक्ता तराजानो डीमेलो ने गुरुवार को इस कानून के प्रावधानों की आलोचना की और कहा कि गोवा में भाजपा सरकार में ईसाई मंत्रियों को विवादित कानून पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। एनआरआई आयुक्त नरेंद्र सवाईकर ने कांग्रेस से इस मुद्दे पर विभाजनकारी राजनीति नहीं करने को कहा।
सवाईकर ने कांग्रेस के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि कैब विधेयक भारत को कैसे और क्यों विभाजित करेगा? यह गोवा के पासपोर्टधारकों के अधिकारों को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विभाजनकारी राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऐसे हथकंडे काम नहीं आएंगे।
