सम्बंधित जानकारी
- दीव के पास डूबती रही थी नौका, तटरक्षक बलों ने इस तरह बचाई 7 मछुआरों की जान
- उत्तराखंड के केम्प्टी फॉल में अचानक आया सैलाब, बाल-बाल बचे 200 पर्यटक
- गुजरात के जामनगर और राजकोट में बाढ़ से हाहाकार, बुधवार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट
- दिल्ली में बारिश, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
- भाग बिल्ली तेंदुआ आया, अरे! यह तो तेंदुए के सामने तनकर खड़ी हो गई...
ओडिशा में नदी में गिरी गेहूं से भरी ट्रेन, भारी बारिश के कारण पुल पर हुआ हादसा
भुवनेश्वर। ओडिशा में एक मालवाहक ट्रेन के नदी में गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्वी तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड मार्ग पर चलने वाली एक मालवाहक ट्रेन के कम से कम 6 डिब्बे सोमवार देर रात पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए।
गेंहू से लदे 6 डिब्बे देर रात करीब ढाई बजे पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए। लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षित होने और इंजन के पटरी पर ही होने की खबर मिली है।
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से हुई भारी बारिश के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर हादसा होने का संदेह है। हादसा उस समय हुआ, जब मालवाहक ट्रेन फिरोजपुर से खुर्दा रोड की ओर जा रही थी।
हादसे के बाद पूर्वी तट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द कर दीं, 8 के मार्ग बदल दिए और कई अन्य को बीच में ही रोक दिया।
