1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Muslim youth arrested for physically abusing a girl

नाम बदलकर हिंदू युवती का किया शारीरिक शोषण, आरोपी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Hindu girl
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को नाम बदलकर एक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि सोनू अंसारी नामक युवक ने पिछले महीने छठ पूजा के दौरान अपना नाम एसके सोनू बताकर उनकी बेटी से जान-पहचान बनाई और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दी गई। प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि सोनू अंसारी नामक युवक ने पिछले महीने छठ पूजा के दौरान अपना नाम एसके सोनू बताकर उनकी बेटी से जान-पहचान बनाई और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक सोनू ने उससे शादी का वादा किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू ने युवती के परिजन के सामने भी शादी का प्रस्ताव रखा और अपना नाम सोनू अंसारी पुत्र शफीक बताया। उनके मुताबिक, युवक का असली नाम जानकर युवती रोने लगी और उसने अपने परिजनों को बताया कि सोनू ने उसे अपना नाम एसके सोनू और खुद को हिंदू समुदाय का बताया था।

सूत्रों ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी युवक सोनू अंसारी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
रेप की FIR होने के 48 घंटे बाद भी कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को नहीं तलाश पाई पुलिस, बोले शिवराज, कानून करेगा अपना काम