1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. minister usha thakur says, hang rapists on crossroad

उषा ठाकुर का बड़ा बयान, दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी दो

Usha Thakur
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि रेप के आरोपियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा की बलात्कारियों का अंतिम संस्कार भी नहीं करना चाहिए। उनके शव को बीच चौराहे पर ही लटकते हुए छोड़ देना चाहिए। जब सब इस दृश्य को देखेंगे तो फिर कोई बेटियों को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करेगा।
 
उषा ठाकुर ने कहा की ऐसे नर पिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं होता है। इसलिये मानव अधिकार आयोग से डरने की जरुरत नहीं है। भाड़ में जाए मानव अधिकार आयोग।
 
मंत्री ने बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बलात्कारी जेल तो चले जाते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसी में कोई खौफ नहीं दिखाई देता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा ने उठाया आमू आखा हिंदू छे का मुद्दा, आदिवासियों को हिंदू बताने की पूरी पड़ताल