1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. murder of ex mla son

विधान भवन के पास पूर्व विधायक के बेटे की हत्या

murder
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात एक पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन अभय प्रसाद ने बताया कि डुमरियागंज के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी (36) की हजरतगंज चौराहे के नजदीक स्थित कसमंडा हाउस परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगा है कि वैभव को कुछ लोगों ने कसमंडा हाउस स्थित उनके आवास से नीचे बुलाया और उनके बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया और उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि यह घटना जिस जगह हुई वह विधान भवन से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर ही स्थित है और इस समय विधानमंडल का शीत सत्र चल रहा है। (भाषा) 
अगला लेख
मिस इराक को महंगी पड़ी मिस इसराइल संग सेल्फी, छोड़ना पड़ा देश