सम्बंधित जानकारी
- ग्राउंड रिपोर्ट: कैराना उपचुनाव गठबंधन की ख़ामोशी का राज़ क्या है?
- ब्रेस्ट फीडिंग के समय क्या आपके दूध के साथ भी निकलता है खून?
- मुंबई दंगों के दौरान सुनील दत्त के साथ सड़क पर गुजारी थी रात : आमिर खान
- महिला यात्री का उत्पीड़न करने के आरोप में ओला ड्राइवर गिरफ्तार
- सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में
मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोगों को बचाया गया
मुंबई। माहिम स्थित बांद्रा वर्ली सी लिंक के निकट एक नौका अरब सागर में डूब गई। इस नौका को तैरते रेस्तरां में तब्दील कर दिया गया था। हालांकि नौका पर सवार 15 लोगों को बचा लिया गया।
आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। बांद्रा पुलिस और तटीय पुलिस को यह जानकारी दी गई।
बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 लोगों को बचाया गया है। नौका एआरटी नामक कंपनी से संबद्ध है। (भाषा)
