1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MP's son arrested in sexual harassment

सांसद का बेटा यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार, कॉलेज की 12 छात्राओं ने लगाए कई गंभीर आरोप

MP's son arrested in sexual harassment
हैदराबाद। सत्तारुढ़ टीआरएस के सांसद डी श्रीनिवास के बेटे संजय को 12 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट ने संजय की अग्रिम जमानत याचिका हाल ही में खारिज कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद संजय को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त एम ने कहा कि संजय पर 12 लड़कियों के यौन उत्पीड़न और कॉलेज कैंपस और दूसरी जगहों पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप है।

इस महीने की शुरुआत में निजामाबाद में आरोपी द्वारा संचालित एक कॉलेज की बीएससी की 12 छात्राओं ने राज्य के गृहमंत्री नयनी नरसिंह रेड्डी के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए संजय पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद संजय के खिलाफ आईपीसी की सारी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद संजय फरार हो गया और उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। (भाषा)