1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Massive fire breaks out at Mumbai's Cinevista Studio

टीवी सीरियलों की शूटिंग चल रही थी, फिल्म स्टूडियो में लगी आग

Cinevista Studio
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय कांजुर मार्ग (पश्चिमी) पर शनिवार शाम एक फिल्म स्टूडियो में आग लग गई। हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 
 
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल रेलवे लाइन के पास जिस दौरान यह घटना घटी है, उस वक्त वहां दो टीवी सीरियलों की शूटिंग चल रही थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन7) अखिलेश सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे एलबीएस रोड पर स्थित सिने विस्टा स्टूडियो में आग लग गई। आठ दमकल वाहनों और पानी के छह टैंकरों को वहां भेजा गया। रात 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि स्टूडियो के अंदर बिजली तार से आग लगी। आग लगने के बाद स्टूडियो में काम कर रहे 100 से अधिक कर्मियों को बाहर निकाला गया। (भाषा) 
अगला लेख
बड़ी खबर, सड़क दुर्घटना में चार वेटलिफ्टरों की मौत