• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Making a video clip in Bikaner
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (23:21 IST)

नशीली मिठाई खिलाकर बनाई वीडियो क्लिप, तीन महीने तक किया दुष्कर्म

नशीली मिठाई खिलाकर बनाई वीडियो क्लिप, तीन महीने तक किया दुष्कर्म - Making a video clip in Bikaner
बीकानेर। यहां के दो बदमाश युवकों ने धोखे से एक युवती को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उन्होंने युवती का अश्लील वीडियो बनकार उसका तीन महीने तक देह शोषण किया। क्षेत्राधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की ओर रविवार को मामला दर्ज करवाया गया।
 
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गुलजार बस्ती के आसिफ और राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी आसिफ ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल के जरिए उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। इस घटना के बाद आसिफ और राजा उसे ब्लैकमेल करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वे अपनी मर्जी के मुताबिक पीड़िता का देह शोषण करने लगे। आरोपियों की धमकी पर अपनी प्रतिष्ठा खराब होने के भय से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।
 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 9 सितंबर को दोनों आरोपियों ने उसे बुलाया और जबरन उसे जहर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनों युवकों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पीड़िता का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिकी लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं करते : प्रमिला जयपाल