सम्बंधित जानकारी
- स्टालिन ने की केंद्र सरकार की निंदा, बजट को बताया देश से लिया गया बदला
- नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पेरेंट्स की शादी पर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट, कोर्ट से पिता को राहत
- Bundelkhand Expressway बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे
- Weather Update : ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को दी समुद्र में न जाने की सलाह
स्टालिन ने किया सवाल, नीति आयोग की बैठक में ममता को बोलने से रोकना क्या सहकारी संघवाद है?
M.K. Stalin's statement: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) ने चेन्नई में शनिवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के इस दावे को लेकर केंद्र की निंदा की कि नीति आयोग (Niti Aayog) की बैठक में बोलने से उन्हें बीच में ही गलत तरीके से रोक दिया गया।
स्टालिन ने कहा, क्या यही सहकारी संघवाद है? : स्टालिन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सवाल किया कि क्या यही सहकारी संघवाद है? क्या मुख्यमंत्री के साथ व्यवहार करने का यही तरीका है? केंद्र की भाजपा नीत सरकार को यह समझना चाहिए कि विपक्षी दल हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं और उन्हें दुश्मन नहीं समझा जाना चाहिए। सहकारी संघवाद के लिए संवाद और सभी आवाजों का सम्मान जरूरी है।
दिल्ली में ममता ने कहा कि बैठक में उनका माइक्रोफोन 5 मिनट बाद बंद कर दिया गया जबकि अन्य मुख्यमंत्रियों को लंबे समय तक बोलने की अनुमति दी गई। हालांकि सरकार ने ममता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें मिला बोलने का समय खत्म हो गया था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
