मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Life imprisonment for computer engineer who conspired to attack school in Mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (22:32 IST)

स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद

स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद - Life imprisonment for computer engineer who conspired to attack school in Mumbai
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कम्प्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
 
अतरिक्त सत्र न्यायाधीश एए जोगलेकर ने उसे सजा सुनाई। अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और वह इसके बाद से जेल में था। उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया।
 
अभियोजन के मुताबिक अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने कार्यालय के कम्प्यूटर का इस्तेमाल नकली नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए किया।
 
जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था। फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसका चैट यह दर्शाता है कि वह अमेरिकी स्कूल पर ‘लोन वूल्फ’ हमला करना चाहता था।
 
‘लोन वूल्फ’ हमले से आशय अधिक संख्या में लोगों को मारने के इरादे से केवल एक व्यक्ति द्वारा रेकी करने और साजिश रचने से लेकर हमले तक की सभी गतिविधि को अंजाम देना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (Bhasha)
 
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु में 40-50 करोड़ रुपए में बिकता था कुलपति का पद, राज्यपाल पुरोहित का सनसनीखेज आरोप