सम्बंधित जानकारी
- फर्जी नाम से दिल्ली में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में थी शामिल
- कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, गीता में भी जिहाद की शिक्षा, BJP ने साधा निशाना
- मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, फोन पर कहा- मैंने कई जगह लगा दिए हैं बम
- प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
- PFI के खिलाफ महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ से 4 गिरफ्तार
सुजानपुर में भावुक हुए अनुराग ठाकुर, आंखों से निकले आंसू
सुजानपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में भावुक हो गए। भाषण देते समय उनका गला रूंध गया और आंखों से आंसू झलकने लगे। भावुक होने का मुख्य कारण उनके पिता प्रेम कुमार धूमल का इस बार सुजानपुर से चुनाव न लड़ना है।
भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया। मंच पर बोलने के लिए उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई लेकिन फिर भी वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं। उस पद पर कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी सहित देश के कई नेता अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कमल के फूल का बटन दबाकर अपने क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाइए।आइये लोकतंत्र के इस त्यौहार बड़ी संख्या में मतदान करें। कमल के फूल का बटन दबाकर अपने क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाइये।
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) October 21, 2022
आप सभी को धनतेरस , दिवाली की बहुत शुभकामनाएं।
-श्री @ianuragthakur pic.twitter.com/I8XfPul5Li
Edited by : Nrapendra Gupta
