शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bomb threat calls received by Mumbai police, Security beefed up
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (19:44 IST)

मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, फोन पर कहा- मैंने कई जगह लगा दिए हैं बम

मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, फोन पर कहा- मैंने कई जगह लगा दिए हैं बम - Bomb threat calls received by Mumbai police, Security beefed up
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने कहा कि मैंने मुंबई में कई जगह पर बम लगा दिए हैं। खबरों के मुताबिक यह फोन हेल्पलाइन नंबर 112 आया। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। फोन कॉल के बाद मुंबई में कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। 
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में 3 जगहों पर बम धमाकों की फोन कॉल आई। सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

फोन करने वाले ने दावा किया कि इंफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में विस्फोट होंगे। यह फोन रात करीब 10.30 बजे किया गया। फोन कॉल के बाद मुंबई में कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई। एजेंसियां  Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
क्या भारत के 'ऋषि' करेंगे ब्रिटेन पर राज? लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद बन सकते हैं PM