1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. market fell again after a gain of four days

चार दिन की बढ़त के बाद बाजार फिर गिरा, सेंसेक्स में रही 315.91 व निफ्टी में 90.2 अंक की गिरावट

mumbai stock market
मुंबई। चार दिन की बढ़त के बाद मुंबई शेयर बाजार में फिर गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई और तेजी थम गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 315.91 अंक गिरकर 58,791.28 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 90.2 अंक गिरकर 17,422.05 पर था।
 
सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में मजबूती थी। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,107.19 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,512.25 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 92.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 453.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर