kundali milan
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Last tribute to Martyr in Kolhapur

कोल्हापुर के शहीद का अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Last tribute to Martyr
मुंबई। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हुए जवान राजेंद्र नारायण तुपारे को मंगलवार को 
हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में तुपारे शहीद हो गए थे।
 
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शहीद जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को 
मुखाग्नि उनके नौ वर्षीय बेटे आर्यन ने दी।
 
शहीद जवान के सम्मान में गांव में दो दिन का स्वैच्छिक बंद रहेगा। बंद का उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा संघर्ष
विराम का लगातार उल्लंघन किए जाने के खिलाफ विरोध जताना भी है। 
 
शहीद के शव को सोमवार शाम विमान के जरिए बेलगांव लाया गया था जहां से आज उसे उनके पैतृक गांव लाया 
गया। राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को 15 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।
 
रविवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टरों और कृष्ण घाटी में नियंत्रण रेखा 
पर गोलीबारी की थी जिसमें सेना के दो जवन शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों में दो 
जवान, एक बीएसएफ का अधिकारी और दो महिलाएं हैं। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
एकल विद्यालय गीत : 'अपना एक कल', कुछ करने की चाह...(वीडियो)