• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala BJP
Written By
Last Updated : शनिवार, 19 मई 2018 (17:30 IST)

केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में 3 माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Kerala
कन्नूर (केरल)। पुलिस ने न्यू माहे में हाल में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में माकपा के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने कोझीकोड से पकड़ा और शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
 
 
केंद्रशासित माहे के पास स्थित एन्क्लेव में 7 मई को शामजी (40 साल) की हत्या 6 सदस्यों वाले एक गिरोह ने कर दी थी। यह घटना माकपा के एक स्थानीय नेता बाबू की हत्या के बाद हुई थी।
 
पुलिस ने बताया कि शामजी की हत्या के मामले में 8 लोग आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि 5 अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुडुचेरी पुलिस ने पिछले सप्ताह बाबू की हत्या के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोहरी हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शरीफ का इंटरव्यू छापा तो नाराज हो गई पाक सेना, कई इलाकों में नहीं बंटता अखबार